भारत देश की 73 विभूतियों को किया राष्ट्रीय गौरव अवार्ड से सम्मानित
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण अभियान के तहत चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल भवन में राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, समाजसेवी और राष्ट्रभक्ति से उत्प्रोत प्रतिभाओं को प्रेरित करना तथा अन्य युवाओं को भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की ओर जागरूक करना है।
इस अवसर पर हिंदुस्तान के विभिन्न राज्यों से आईं 73 विभूतियों को राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड से विभूषित करते हुए अलंकृत करने के बाद उन्हें स्वच्छ-स्वस्थ तथा भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण की परिकल्पना को साकार करने के लिए शपथ दिलाई गई। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जांबाज, निर्भीक और उत्साही युवकों ने भविष्य में अपने ऊपर आने वाली किसी भी बाधा, परेशानी अथवा कष्ठों की प्रवाह ना करते भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के आंदोलन को लगातार आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अवॉर्ड सेरेमनी की अध्यक्षता डॉ. ओमकार गुप्ता ने की।




