-एनएएस इंटर कॉलेज के बालकों ने मापी बारिश
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। गुरुवार को जैसे ही दोपहर 12.30 बजे बारिश शुरू हुई, तभी कक्षा 6 के बालक प्रत्यांश ने मैदान के बीच में एक मग जाकर रख दिया, उसका व्यास 13.5 सेमी था, 12.30 बजे शुरू हुई बारिश 1.15 पर जाकर रुकी। सारा पानी लेकर प्रत्यांश वैज्ञानिक दीपक शर्मा के पास ले आया, फिर 3.5 सेमी व्यास वाले सिलेंडर से पानी की ऊंचाई निकाली, फिर सूत्र सिलेंडर का व्यास 7 पानी की ऊंचाई, बारिश मग का व्यास से निकली गई। गणना करने पर 40 मिमी आई। इस अवसर पर प्रधानचार्य आभा शर्मा, मोहन लाल भी उपस्थित रहे।