37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

UP में 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, वरिष्ठ IPS मुनिराज को बनाया गया उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 11 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं जिसमें राजकरन नय्यर को पुलिस अधीक्षक बलिया से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या बनाया गया है।  आशीष श्रीवास्तव को पुलिस अधीक्षक लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।

पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद रवि कुमार को आगरा में वर्तमान पद पर ही नवीन तैनाती की गई है। 2015 के आइपीएस अशोक कुमार मीना को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ से शाहजहांपुर जनपद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, शुभम पटेल को पुलिस अधीक्षक, प्रतीक्षारत मुख्यालय लखनऊ महानिदेशक लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद स्थानांतरित किया है।विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट आगरा से पुलिस अधीक्षक पद पर भेजा गया है।

शाहजहांपुर के एसपी एस आनंद को बलिया का एसपी बनाया गया है, अब अशोक कुमार मीना शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद शलभ माथुर को वर्तमान पद पर अलीगढ़ भेजा गया है। साथ ही गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त भारती सिंह अब गाजियाबाद की पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट होंगी।

आनंद राव कुलकर्णी वर्तमान तैनाती पुलिस उप महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। साथ ही 2009 के वरिष्ठ आईपीएस मुनिराज को पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र बनाया गया है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles