38.6 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

09 दिनों के विशेष चैकिंग अभियान में बरेली पुलिस द्वारा एक करोड़ तेरह लाख छियासी हजार रुपए (शमन शुल्क) के 10554 चालान काटे गए 

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध 17/05/2023 से 26/05/2023 तक पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व संपूर्ण बरेली जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया।

थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी

विशेष चैकिंग अभियान के अन्तर्गत बरेली में जनपदीय पुलिस द्वारा 1- दो पहिया वाहन चालक तथा पीछे बैठी सवारी द्वारा हेलमेट ना लगाने पर 10037 चालान के साथ शमन शुल्क रू. 10037000 (एक करोड़ सैंतीस हजार), 2- तीन सवारी के साथ दुपहिया वाहन चलाने के मामले में 309 चालान के साथ रू. 309000 (तीन लाख नो हजार) शमन शुल्क, 3- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाने वाले दुपहिया वाहनों के विरुद्ध 208 चालान के साथ रू.1040000 (दस लाख चालीस हजार) शमन शुल्क ,4- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ना लगाने वाले चार पहिया वाहनों के विरुद्ध 16 चालान के साथ रू. 80000 (अस्सी हजार रुपए) का शमन शुल्क वसूला गया, यानी संपूर्ण बरेली जनपद में कुल 10554 चालान के साथ रू. 11386000 (एक करोड़ तेरह लाख छियासी हजार रुपए) के 10554 चालान किए गए।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles