25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

रशीदिया पर्यावरण संरक्षण अभियान के दूसरे दिन लगाए 101 पौधे

रशीदिया पर्यावरण संरक्षण अभियान के दूसरे दिन लगाए 101 पौधे

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। सिवालखास में रशीदिया हैल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा चलाए जा रहे रशीदिया पर्यावरण संरक्षण अभियान के दूसरे दिन भी सिवालखास में 101 पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. फहीम ने पौधा लगाकर दूसरे दिन के अभियान का शुभारंभ किया।

समाजसेवी डॉ. फहीम ने बताया कि रशीदिया पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सावन माह में 11 हज़ार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन हेतु पौधा रोपण अति आवश्यक है। वैश्विक जलवायु परिवर्तन को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाने चाहिए, जिससे पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रशीदिया ट्रस्ट द्वारा समाज सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के कार्य प्रमुखता से किये जा रहे है। दूसरे दिन 101 पौधे लगा कर पौधों को सुरक्षित रूप से बड़ा करने का सभी को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव शादाब खान, मास्टर अलाउद्दीन, सुबहान, नौशाद, इकराम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles