31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

शोभित में 9 एवं 10 फरवरी को आयोजित होगा संगीतम-2024

शोभित में 9 एवं 10 फरवरी को आयोजित होगा संगीतम-2024

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय अपने वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन 9 एवं 10 फरवरी को कर रहा है। संगीतम-2024 शोभित विश्वविद्यालय का बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव है। कला और संस्कृति के उत्सव से कहीं अधिक, संगीतम एकता, विविधता और असीमित रचनात्मकता का प्रतीक है। इस वर्ष के लिए चुनी गई थीम, “संस्कृतियों का सामंजस्य” है। प्रतिभाओं को बढ़ाना, आपसी सम्मान, अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने और बहुमुखी प्रतिभाओं के उत्सव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संगीतम-2024 में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य रूप से मैनेजमेंट विभाग द्वारा केस स्टडी कंपटीशन, बायोमेडिकल विभाग द्वारा बायोटेक एवं बायोमेडिकल गेम आयोजित किया जा रहे हैं, विधि विभाग द्वारा विधि से संबंधित गेम आयोजित किया जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य गेम भी आयोजित किया जा रहे हैं, जिसमें ट्रेजर हंट, लॉटरी, अंताक्षरी प्रतिस्पर्धा एवं टग आफ वर इत्यादि महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी इवेंट्स को राष्ट्रीय स्तर के जजों के द्वारा जज किया जाएगा। इस खास अवसर पर समाज के प्रबुधजन अतिथि के रूप मे उपस्थित होंगे। इसके अलावा मशहूर शायर अजहर इकबाल जी अपनी शायरी द्वारा कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles