मोदी-योगी बंद करो ये हिन्दू-मुसलमान: अंकुश चौधरी
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। यूपी में कांवड़ यात्रा के रास्ते में नेम प्लेट लगाने के गैर संवैधानिक आदेश के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के हक़ में फ़ैसला दिया, इससे भाईचारा कायम होगा। आम आदमी पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कमिश्नरी पार्क पर एकत्र होकर रेडी, पटरी लगाने वाले फल विक्रेताओं को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान सबने एक जुट होकर कहा, देश मोहब्बत की बुनियाद पर आगे बढ़ेगा, नफ़रत के लिए भारत में कोई जगह नहीं। हम तमाम लोग जाति, धर्म, संप्रदाय अलग मजहब के होने के बाद भी आपसी प्रेम, मोहब्बत के साथ में रहते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी और योगी आदित्यनाथ की सरकार के इस आदेश से देश में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के प्रति दुर्भावना और भेदभाव फैलाने की मंशा थी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सिर्फ आदेश नहीं है, यह लोकतंत्र की जीत है, देश के संविधान की जीत है, इस देश के अमन, चैन और भाईचारे की जीत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ ध्यान भटकने की राजनीति करती है, लोगों को जाति धर्म में बांटने की राजनीति करती है, इस पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान जिस तरह से तुगलकी फरमान आया था, कहीं ना कहीं भोले बाबा का आशीर्वाद रहा और इस पर रोक लग गई। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, एससी एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला सचिव नीलम शर्मा, जिला सचिव जसबीर सिंह, जिला सचिव वैभव मलिक, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य कुलविंदर कंडारी, महानगर उपाध्यक्ष अशफाक अंसारी, महानगर उपाध्यक्ष राहुल खटिक, महानगर सचिव यूनुस अंसारी, नदीम अंसारी, अंकुर पाल, शहजाद अंसारी आदि मौजूद रहे।