34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

दबंगों के हौसले बुलंद बरेली पुलिस के सामने महिलाओं से मारपीट विवाद की सूचना पर पहुंची थी डायल 112 

  1. बरेली: क्योलड़िया में जमीन विवाद, डायल 112 के सामने हंगामा, वीडियो वायरल

बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के सामने ही दबंगों ने महिलाओं के साथ मारपीट करने की कोशिश की और पुलिसकर्मियों की लाठी छीनने का भी प्रयास किया। घटना का करीब 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाने की कोशिश की गई है।

थाना क्षेत्र क्योलड़िया के गांव भदपुरा निवासी यशोदा देवी पत्नी रामगोपाल ने बताया कि उनका पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को आरोपी उनके मकान के सामने दीवार खड़ी करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पथराव कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा होता रहा। इस दौरान दबंगों द्वारा महिलाओं से अभद्रता और पुलिस से हाथापाई की कोशिश की गई।

थाना प्रभारी राजबली सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया था। एसडीएम कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

वही एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि विवाद की सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची थी। पुलिस के सामने दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे थे, जिन्हें अलग किया गया। पुलिसकर्मियों के हाथों में लाठियां थीं, लेकिन किसी भी महिला के साथ मारपीट नहीं की गई है। वायरल वीडियो भ्रामक तरीके से पेश किया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles