19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

छात्रों ने वियतनामी नववर्ष टेट-2024 का मनाया जश्न

छात्रों ने वियतनामी नववर्ष टेट-2024 का मनाया जश्न

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के छात्रों ने बोधि वृक्ष के नीचे शांत वातावरण में वियतनामी नव वर्ष टेट-2024 को बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, सुभारती विश्वविद्यालय के कार्यकारी अधिकारी डॉ. कृष्णा मूर्ति, प्रतिकुलपति डॉ. अभय शंकरगौड़ा, बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डॉ. हिरो हितो, डॉ. पिन्टू मिश्रा, डॉ. वैभव गोयल भारतीय ने बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रा किट्टी ने मार्मिक भाषण दिया। उन्होंने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का आह्वान किया और उपस्थित सभी लोगों से अपने जीवन में ज्ञान और करुणा को अपनाने का आग्रह किया। डॉ. किट्टी के नेतृत्व में मंत्रोचारण का किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पल्लबी मुखर्जी, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डॉ. अभय शंकर गौड़ा, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. सहित, पल्लवी त्यागी, सम्मानित संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। श्रीधा झा, डॉ. संजय कुमार का योगदान रहा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles